फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामजन्म भूमि की तरह सजाया गया गोरखनाथ मंदिर

Mon, 22 Jan 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
16 जनवरी से हनुमान मंदिर में चल रहा रामचरितमानस पाठ, समापन आज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामजन्म भूमि पर बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिस तरह से अयोध्या के मंदिरों को सजाया गया है उसी तरह से गोरखनाथ मंदिर को भी सजाया गया है। झालरों की जगमगाहट से मंदिर का नजारा देखने लायक है। ऐसा लग रहा है दीपावली आ गई है। मंदिर को चारों तरफ से दीपों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

अयोध्या की तरह गोरखनाथ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है। वहां पर हनुमान मंदिर में 16 जनवरी से ही रामचरित मानस पाठ हो रहा है। यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है। इसका समापन 22 जनवरी को दिन में दो बजे के बाद होगा। उसके बाद प्रसाद का वितरण होगा। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें