फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिंगापुर में भी गोरखपुरिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मना रहे उल्लास

Mon, 22 Jan 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में ही नहीं विदेशों में भी उल्लास है। गोरखपुर के रहने वालों ने सिंगापुर लक्ष्मीनाराण मंदिर में रविवार को भव्य आयोजन कर उल्लास मनाया। जिसका विडियाें एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बड़हलगंज क्षेत्र के मामखोर निवासी अनिल दुबे, उदित दुबे, कौड़ीराम के अतुल राय, बड़हलगंज के मुरारी तिवारी आदि ने सिंगापुर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया है। जिसमें सिंगापुर में रहने वाले बड़ी संख्या में भारतीय शामिल हुए। अनिल दुबे ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन में भी मंदिर में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें