फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जल जीवन मिशन के तीन गोदामों से लाखों का सामान चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिपरा बसंत, मठिया और हेमछापर में निर्माण स्थलों को बनाया निशाना
विज्ञापन

पिपराइच। जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के तीन गोदामों से चोर लाखों रुपये के पाइप और अन्य सामान उठा ले गए। पिपरा बसंत, मठिया और हेमछापर गांवों में हुई चोरी के मामले में ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के बेलवा खुर्द निवासी ठेकेदार प्रभाकर निषाद के मुताबिक, तीनों गांवों में जलापूर्ति का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए बनाए गए गोदामों में रखे एचडीपीई पाइप, एफएचटीसी के हजारों मीटर पाइप समेत अन्य सामग्री चोरी हो गई। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एफआईआर में चोरी हुए सामान की लंबी सूची दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस इतनी बड़ी मात्रा में भारी-भरकम सामग्री चोरी होने की परिस्थितियां भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें