फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के हिंदी बाजार में मंडराया था सोने का तस्कर, घूमने पर छानबीन शुरू

Thu, 01 Jun 2023 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीआरआई के सूत्रों के मुताबिक सोने की तस्करी करने वाला अमित वर्मा किसी दूसरे नेटवर्क जुड़ा नहीं है। उसका खुद का अपना नेटवर्क है। कोलकाता, पटना, देवरिया और गोरखपुर में उसके कई राजदार हैं। डीआरआई को पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
जीआरपी थाने में मौजूद दोनों तस्कर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में अमित वर्मा के पकड़े जाने के बाद शहर में सोने के अवैध धंधे के नेटवर्क में खलबली मची है। बताया जा रहा है कि हिंदी बाजार में अवैध सोने की मंडी दो घंटे तक ही चलती है। इस बीच तस्कर माल खपाकर रकम लेकर चले जाते हैं। सूत्रों की मानें तो आने के आधे घंटे पहले तस्कर इस अवैध धंधे से जुड़े लोगों को इत्तला करते हैं और दो घंटे में रकम का इंतजाम कर लिया जाता है।

विज्ञापन


देवरिया में पकड़े गए तस्कर का नेटवर्क गोरखपुर की मंडी में भी है। सराफा मंडी में चर्चा है कि 25 दिन पहले अमित वर्मा आया था और उनसे डील भी की थी। लेकिन, यहां आने के पहले ही पकड़ लिया गया।

हिंदी बाजार के सूत्रों ने बताया कि अवैध कारोबार बेहद गुपचुप तरीके से होता है। व्यापार करने वाले और माल पहुंचाने वाले वाले व्यापारी को ही इसकी जानकारी रहती है। सब कुछ इतने गोपनीय तरीके से होता है कि किसी को भनक तक नहीं लगती। जैसे ही कोलकाता से अवैध सोने को बाजार में लाया जाता है, तस्कर को पता चल जाता है कि कितना सोना इस बार किस व्यापारी के यहां पहुंचाना है। उसी हिसाब से ट्रांसपोर्टनगर से बाजार तक तस्कर के आने का रास्ता तय होता है। तस्कर अवैध सोने को दुकान पर देने के बाद दो घंटे के भीतर रकम लेकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया में 1.28 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, यहां होता खपत

 

विज्ञापन

कारोबारी और धर्मकांटा वालों को देता था सप्लाई

जानकार बताते हैं कि अमित, हिंदी बाजार में कोलकाता से अवैध सोना लाकर खपाता था। वह कई बार ऐसा कर चुका है। वह अवैध सोने के कारोबारी और सराफा बाजार स्थित धर्मकांटा वालों के पास सोने की सप्लाई करता था। कारोबारी बिना लिखा-पढी के दुकान से ही एक ग्राम से 100 ग्राम तक कच्चे सोने को बेच देते हैं। धर्मकांटा वाले व्यापारी, सोने की तौल के साथ बाजार में उसे आसानी से खपा देते हैं। ऐसे ही व्यापारियों के यहां अमित के अवैध सोने को खपाने की चर्चा है।

इसे भी पढ़ें: लड़कों ने मातम में बदल दीं शादी की खुशियां, दुल्हन के बाबा को पीट-पीटकर मार डाला

प्रतिग्राम 100 रुपये उधार पर भी चलता है अवैध कारोबार
सराफा बाजार के सूत्रों ने बताया कि कई लोग अवैध सोना खपाने का काम करते हैं। अवैध कारोबारी अपने यहां मंगाए सोने को उधारी में भी खपाते हैं। जैसे, उधारी पर दो ग्राम से लेकर पांच सौ ग्राम तक सोना दूसरे व्यापारी को दे दिया जाता है। रोजाना प्रतिग्राम 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है। ये खेल हिंदी बाजार में धड़ल्ले से चल रहा है।

जेल गया अमित, महिला को पूछताछ के बाद छोड़ा गया
गोरखपुर की डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) टीम ने देवरिया रेलवे स्टेशन पर 1.28 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट के साथ पकड़े गए दो तस्करों से पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया। जबकि, अमित वर्मा को न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: चल रहा था जयमाल का कार्यक्रम, अचानक दुल्हन के बाबा पर टूट पड़े गांव के लोग, पीट-पीटकर मार डाला

डीआरआई के सूत्रों के मुताबिक सोने की तस्करी करने वाला अमित वर्मा किसी दूसरे नेटवर्क जुड़ा नहीं है। उसका खुद का अपना नेटवर्क है। कोलकाता, पटना, देवरिया और गोरखपुर में उसके कई राजदार हैं। डीआरआई को पूछताछ में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। माना जा रहा है कि अमित से जुड़े लोगों पर अब नजर तेज है। सराफा बाजार में भी यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि वह कब-कब आया है, किससे मिला और सोने के काले कारोबार में उसके साथ कौन लोग शामिल हैं। जल्द ही इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा सकती है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें