फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: मिस्ड कॉल करके भी जान सकते हैं गोल्ड की कीमत, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 13 Aug 2021 01:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

दिवाली तक सोना 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकता है। पिछले साल की तरह इस साल भी सोना नए रिकॉर्ड बना सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट के सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में आपके मैसेज पर एसएमएस (SMS) के जरिए ताजा रेट्स आ जाएंगे। इसके अलावा सोना और चांदी की कीमत का लगातार अपडेट्स  www.ibja.co पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


सोने में निवेश का बेहतर समय, दिवाली तक 52000 के आंकड़े को पार कर सकता है सोना
सर्राफा बाजार जानकारों की मानें तो सोना खरीदने या निवेश करने का यह सही समय है। सर्राफा व्यापारी ऋषि मोहन वर्मा का कहना है कि दिवाली तक सोना 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकता है। ऐसे में अगर आप अभी सोने में निवेश करते हैं तो आने वाले दिनों में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तरह इस साल भी सोना नए रिकॉर्ड बना सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को भी पार कर सकता है। लिहाजा सोना खरीदारों को या फिर निवेशकों को अभी सोना खरीद लेना चाहिए। ताकि आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे गोल्ड के बनते हैं ज्वेलरी

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें गोल्ड
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें