फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड़धोइया नाला का जीर्णोद्धार: जलभराव के अलावा जाम से भी मिलेगी निजात, मुआवजा पर खर्च होगा करीब 600 करोड़

Tue, 08 Nov 2022 04:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सामान्य तौर पर किए गए सर्वे के अनुसार गोड़धोइया नाला के निर्माण के दायरे में करीब 800 घर आ रहे हैं। इन मकानों के मालिकों को मुआवजे के तौर पर करीब 600 करोड़ रुपये दिए जाने की संभावना है। इसमें अधिकांश रकम शासन की ओर से दी जा रही है। लेकिन इसमें एक पेंच भी है।
विज्ञापन
गोड़धोइया नाला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोड़धोइया नाला के जीर्णोद्धार से न सिर्फ शहर के कई इलाकों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी बल्कि जाम से भी छुटकारा मिलेगा। दरअसल मेडिकल कॉलेज के पास से रामगढ़ ताल तक करीब 9.7 किलोमीटर लंबे बनने वाले गोड़धोइया नाला के दोनों ओर पांच मीटर चौड़ी सड़क भी बनाई जाएगी। इससे मेडिकल कॉलेज की ओर से मोहद्दीपुर, पैडलेगंज की तरफ आना-जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


जलनिगम द्वारा तैयार की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार मेडिकल कॉलेज की तरफ नाले की चौड़ाई 11 मीटर तो रामगढ़ ताल की तरफ 32.5 मीटर होगी। इसके बाद सर्विस लेन बनाई जाएगी। वहीं जलनिगम नाले के दोनों ओर ऊंची फेंसिंग भी लगाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति कूड़ा न फेंक सके। इस नाले के बनने से मेडिकल कॉलेज, चंद्रगुप्त कॉलोनी, बशारतपुर, राप्ती नगर, फातिमा अस्पताल आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।

38 एमएलडी क्षमता के एसटीपी से पानी भी होगा साफ
गोड़धोइया नाले के पानी को साफ करने के लिए नाले के दोनों तरफ सीवरेज लाइन डाली जाएगी। रामगढ़ ताल की तरफ 38 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता का एसटीपी 44,300 घरों से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करेगा। इसके बाद रामगढ़ ताल में साफ पानी गिरेगा।
विज्ञापन


मुआवजा पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च करने का अनुमान
सामान्य तौर पर किए गए सर्वे के अनुसार गोड़धोइया नाला के निर्माण के दायरे में करीब 800 घर आ रहे हैं। इन मकानों के मालिकों को मुआवजे के तौर पर करीब 600 करोड़ रुपये दिए जाने की संभावना है। इसमें अधिकांश रकम शासन की ओर से दी जा रही है। लेकिन इसमें एक पेंच भी है। जिन लोगों ने नाले के प्राकृतिक स्वरूप को खंडित कर अतिक्रमण किया है, उन्हें मुआवजा दूसरी तरह से दिया जाएगा।

जलनिगम अधिशासी अभियंता रतनसेन सिंह ने कहा कि कैबिनेट ने गोड़धोइया नाले के निर्माण को मंजूरी दे दी है। सामान्य स्थिति में नाले के निर्माण के लिए 18 महीने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें