फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रिकेट स्टेडियम में जीएम ने किया नए पवेलियन का उद्घाटन, यहां 500 से अधिक दर्शक देख सकेंगे मैच

Sun, 07 Feb 2021 04:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय त्रिपाठी और उनकी पत्नी मीना त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैच खेलने का रास्ता साफ हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय त्रिपाठी और उनकी पत्नी मीना त्रिपाठी ने स्टेडियम में पवेलियन और दर्शक दीर्घा का शनिवार को उद्घाटन किया।  

विज्ञापन


रेलवे स्टेडियम में क्रिकेट ग्राउंड का दो मंजिला पवेलियन राष्ट्रीय स्तर का है। ग्राउंड फ्लोर पर खिलाड़ियों के लिए दो डारमेट्री, प्रसाधन केंद्र, दो अंपायर रूम, जिम, लॉकर और एक स्टाफ रूम बनाया गया है। फर्स्ट फ्लोर के दोनों किनारों पर खिलाड़ियों के लिए जबकि बीच में वीआइपी गैलरी है। दर्शक दीर्घा से करीब 500 से अधिक क्रिकेट प्रेमी मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। दूसरे चरण में मैदान का विस्तार किया जाएगा। ग्राउंड को हरा-भरा रखने के लिए पहले से ही स्प्रिंक्लर (पानी छिड़काव का यंत्र) लग चुका है।
 
रणजी मैच के लिए मिली है यूपीसीए की सहमति
रणजी मैच के लिए यूपीसीए की सहमति मिल चुकी है। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में रणजी मुकाबलों के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने न केवल सहमति दी है, बल्कि मैदान बनाने में मदद का भी आश्वासन दिया है। इस ग्राउंड पर बीसीसीआई की अंडर-16 तथा अखिल भारतीय अंतर रेलवे क्रिकेट प्रतियोगिताएं होती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें