फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाेरखपुर: गीता प्रेस में नए कलेवर में छपेगा आर्ट पेपर वाला रामचरितमानस, 1600 की जगह अब 800 रुपये होगी कीमत

Thu, 12 Nov 2026 03:51 PM IST
अनुराग रंजन गिरीश चौबे, गाेरखपुर

सार

गीताप्रेस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में करीब तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी। आर्ट पेपर पर प्रकाशित इस रामचरितमानस का लोकार्पण जून 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान किया था।
विज्ञापन
गीता प्रेस 800 रुपये में उपलब्ध कराएगा रामचरितमानस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीता प्रेस में आर्ट पेपर पर प्रकाशित होने वाले रामचरितमानस को अब नए कलेवर में तैयार किया जा रहा है। इसका आकार छोटा करने के साथ ही एक किलो से अधिक वजन को कम किया जाएगा। खास बात यह है कि नया प्रकाशित होने वाला यह ग्रंथ आधी कीमत पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

800 रुपये में उपलब्ध होगा नया संस्करण

पहले जहां इसकी कीमत 1,600 रुपये थी, वहीं नए संस्करण को 800 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि पुराना संस्करण भी उपलब्ध रहेगा। गीताप्रेस के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में इसकी करीब तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी। आर्ट पेपर पर प्रकाशित इस रामचरितमानस का लोकार्पण जून 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान किया था।

वजन कम करने की है योजना

गीता प्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अपनी आकर्षक छपाई और विशेष कलेवर के कारण यह ग्रंथ पाठकों के बीच खास पहचान रखता है। वर्तमान में इसका वजन करीब साढ़े तीन किलो है। नए संस्करण में इसका वजन एक किलो से अधिक कम करने की योजना है। मंत्रों का व ग्रंथ का आकार छोटा होने से इसे रखने और एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी आसानी होगी।
 

युवा पीढ़ी की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा नया संस्करण

नए संस्करण को आज की युवा पीढ़ी यानी जेन जी और जेन अल्फा की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को रामचरितमानस से जोड़ना और इसके प्रति आकर्षण बढ़ाना है।,

 

प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भेजी जाएंगी प्रतियां

प्रकाशन के बाद इसकी प्रतियां गीता प्रेस की विभिन्न शाखाओं के साथ ही अयोध्या, नेपाल, प्रयागराज, हरिद्वार और वाराणसी समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भेजी जाएंगी, ताकि देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धालुओं और पाठकों को यह आसानी से उपलब्ध हो सके। 
 
विज्ञापन

देवी दयाल अग्रवाल, ट्रस्टी, गीता प्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आर्ट पेपर वाले रामचरितमानस के संस्करण को नए कलेवर में तैयार किया जा रहा है। अब यह 800 रुपये में उपलब्ध होगा। प्रकाशन के बाद इसे गीता प्रेस की शाखाओं के अलावा प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी भेजा जाएगा। -देवी दयाल अग्रवाल, ट्रस्टी, गीता प्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें