फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता प्रेस: अयोध्या की भव्यता के साथ बढ़ रहा धार्मिक किताबों का महत्व, स्टॉक खत्म

Sat, 20 Jan 2024 04:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गीता प्रेस प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित होने के बाद से गीता प्रेस की पुस्तकों की मांग बढ़ गई है। रामचरितमानस के साथ ही भगवन्नाम महात्म्य पुस्तकें भी समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन
गीता प्रेस की किताब भगवन्नाम माहात्म्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर में विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की घोषणा के बाद से लोगों के मन में गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तकों का महत्व भी तेजी से बढ़ा है और उसी के साथ मांग भी। रामचरितमानस के साथ ही भगवन्नान महात्म्य पुस्तिका का स्टॉक खत्म हो गया है। गीता प्रेस प्रबंधन ने इन पुस्तकों का आर्डर लेना बंद कर दिया है। रामचरितमानस की छपाई नियमित हो रही है, लेकिन मांग के अनुरूप अब भी कम है। वहीं, भगवन्नान महात्म्य की दो लाख प्रतियां प्रकाशित करने की योजना है। इसकी छपाई अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


गीता प्रेस प्रबंधन के मुताबिक, अक्तूबर से दिसंबर के बीच गीता प्रेस से श्रीरामचरितमानस की 3.27 लाख प्रतियां छपीं और सभी बिक चुकी हैं। इसमें सिर्फ दिसंबर महीने में 1.75 लाख श्रीरामचरितमानस की गुटका आकार की प्रतियों की डिमांड बिहार, राजस्थान से लेकर यूपी के विभिन्न जिलों से आई हैं, लेकिन गीता प्रेस प्रबंधन आपूर्ति को लेकर असमर्थता जता चुका है।

इसके अलावा हनुमान चालीसा, शिव महापुराण, श्रीमद्भगतव गीता सहित कई पुस्तकों की कमी गीता प्रेस में हो गई है। इसी प्रकार भगवन्नान महात्म्य पुस्तिका की कीमत मात्र 10 रुपये है। इसकी खासियत यह है कि श्रीराम के भक्त 28,860 बार श्रीराम का नाम लिख उन्हें स्मरण का सकते हैं। गीता प्रेस से भगवन्ननाम माहात्मय पुस्तक की पांच करोड़ से अधिक प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा: गोरखपुर चिड़ियाघर में 'राम' आएंगे तो 50 प्रतिशत की छूट पाएंगे

विज्ञापन

सूचना प्रसारण मंत्री ने तीन लाख आरती संग्रह के ऑर्डर दिए
केंद्रीय खेल व सूचना प्रसारण मंत्री ने अनुराग ठाकुर ने गीता प्रेस में तीन लाख आरती संग्रह पुस्तकों का ऑर्डर दिया है। गीता प्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक, अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश में इन पुस्तकों का वितरण कराएंगे। इस पुस्तक में भगवान गणेश, जगदीश्वर, माता लक्ष्मी, भगवान शिव, जानकीनाथ, श्रीकृष्ण, श्रीराधाजी, गंगाजी, हनुमानजी आदि की आरती का संग्रह है। इसके कीमत 25 रुपये है।

गीता प्रेस प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित होने के बाद से गीता प्रेस की पुस्तकों की मांग बढ़ गई है। रामचरितमानस के साथ ही भगवन्नाम महात्म्य पुस्तकें भी समाप्त हो गई हैं। अगले सप्ताह इसकी दो लाख प्रतियां प्रकाशित करने का काम शुरू करा दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें