फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: सिद्धार्थनगर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी

Sat, 27 Jun 2020 04:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद विजेता का निशाना बनातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परिणाम में सिद्धार्थनगर जिले की बेटियों ने बाजी मारी। जिले में हाईस्कूल परीक्षा में 88.46 फीसदी लड़कियों ने सफलता हासिल की, वहीं 84.58 फीसदी लड़के ही उत्तीर्ण हो सके।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट परीक्षा में भी 80.22 कन्या उत्तीर्ण हुई तों 78.38 प्रतिशत ही सफलता हासिल करने में कामयाब हुए। प्रदेश के 75 जिलों में हाईस्कूल परीक्षा के मामले में सिद्धार्थनगर ने 23वां और इंटरमीडिएट परीक्षा में 34 वां स्थान हासिल किया है।  

माध्यम शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष लॉकडाउन के कारण परीक्षा परिणाम देर से जारी किए गया। बोर्ड की ओर से जारी आकड़ों पर नजर डालें तो जिले में उत्तीर्ण होने वालों में छात्राएं छात्रों से आगे हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ये हैं आंकड़ें

आकड़ों के मुताबिक हाईस्कूल में 28,484 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें 14,203 छात्र और14,905 छात्राएं थीं। परीक्षा में केवल 26,340  विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा देने वालों में 12,051 छात्र और11,435 छात्राएं थीं।

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या12,606  रही जबकि 10,115 छात्राओं ने बाजी मारी। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.86 रहा जबकि छात्रों का 84.26। कुल 86.26 फीसदी विद्यार्थी हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।  

वहीं इंटरमीडिएट के आंकड़ों पर नजर डालें तो इसमें जिले में 20,207 पंजीकृत थे। इनमें 12,002 छात्र और 8,705 छात्राएं थीं। इसमें 19,272 परीक्षा में शामिल हैं। छात्र 10,965और छात्रा 8307 शामिल हुए। 15,258 उत्तीर्ण हुए।

इसमें 8594 छात्र और 6664 छात्रा उत्तीर्ण हुए। पास होने वालों का प्रतिशत 79.17 रहा। इसमें 78.38 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि 80.22 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें