फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब प्रेम: कपड़ा खरीदने से मना किया तो थाने पहुंची प्रेमिका, बोली- जेल में डालो

Wed, 16 Mar 2022 02:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

होली में प्रेमिका के लिए कपड़ा व अन्य सामान खरीदने से इनकार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने प्रेमिका को फोन कर मिलने को बुलाया तो उसने गीडा पुलिस को सूचना दे दी और युवक गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां होली में प्रेमिका के लिए कपड़ा व अन्य सामान खरीदने से इनकार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने प्रेमिका को फोन कर मिलने को बुलाया तो उसने गीडा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके की रहने वाली एक युवती गीडा के एक फैक्टरी में काम करती है। समीप में ही किराये के मकान में रहती भी है। देवरिया के एक युवक से उसका प्रेम संबंध है। दो सप्ताह पहले प्रेमिका ने युवक से नए कपड़े व कुछ अन्य सामान खरीदने को कहा था। युवक ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर इनकार कर दिया। इसी बात से प्रेमिका नाराज चल रही थी।

सोमवार रात में प्रेमिका से मिलने को प्रेमी गीडा पहुंच गया। उसने फोन कर मिलने की इच्छा जाहिर की। प्रेमिका ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी और बोली की इसे जेल में बंद करो। पुलिस ने युवक को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें