फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के परिजन शादी के लिए नहीं थे तैयार, नाराज प्रेमिका पहुंच गई घर

Wed, 19 Aug 2020 03:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

महराजगंज जिले का एक युवक का दूसरे समुदाय के एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक के परिजनों ने मना कर दिया। जिससे नाराज युवती मंगलवार को शाम जबरन युवक के घर चली गई।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक का प्रेम संबंध गांव के ही एक दूसरे समुदाय की युवती से एक वर्ष पहले हो गया था। दोनों मोबाइल फोन से अपने परिजनों से छुप-छुप कर बात करते रहे और मिलते रहे। दोनों का प्रेम परवान चढ़ता गया।

एक दिन प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने का दबाव बनाया तो प्रेमी ने शादी के लिए कुछ दिन का समय मांगा। लेकिन प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के दूसरे समुदाय की होने की वजह से शादी करने से मना कर दिया। जिससे नाराज प्रेमिका ने मंगलवार शाम अपने प्रेमी के घर जाकर जबरन बैठ गई।
विज्ञापन


प्रेमिका के जबरन घर में बैठ जाने पर प्रेमी के परिजनों ने इसका विरोध किया और उसे घर जाने की बात कही। लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ रहने की ज़िद पर अड़ गई।

मामला बढ़ता देख दोनों के परिजनों ने आपस मे सुलह समझौता करने के लिए पंचायत किया। पंचायत में प्रेमिका, प्रेमी के साथ रहने की ज़िद पर अड़ी रही। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया गया। दोनों समझा बुझाकर घर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें