फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत में गई जान: पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने की थी प्रेमी की हत्या, शराब पिलाकर वारदात को दिया था अंजाम

Mon, 19 Dec 2022 03:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

सहजनवां पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि मुन्ना के गांव की रहने वाली सीता की शादी पीपीगंज के बेलघाट बुजुर्ग गांव निवासी राहुल शर्मा से हुई है। राहुल के घर पर मुन्ना अक्सर आता जाता था। पुलिस की जांच में पता चला कि सीता से मुन्ना का प्रेम प्रसंग था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते वह सीता से मिलने उसकी ससुराल जाता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के माड़र चोरमा नाला रेग्युलेटर के पास बंधे किनारे मुन्ना का शव मिलने के मामले का पर्दाफाश पुलिस ने कर लिया है। मुन्ना की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार जेल भेज दिया। आरोपियों की पहचान पीपीगंज के बेलघाट बुजुर्ग गांव निवासी राहुल शर्मा और उसकी पत्नी सीता के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 14 दिसंबर को सहजनवां थाना क्षेत्र के माड़र चोरमा नाला रेग्युलेटर के निटक बंधे के किनारे एक युवक की लाश मिली थी। भैंस चराने गए कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शव की पहचान खोराबार के लालपुर टीकर गांव के छावनी टोला निवासी मुन्ना कुमार (28) के रूप में हुई।

मामले में सहजनवां पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि मुन्ना के गांव की रहने वाली सीता की शादी पीपीगंज के बेलघाट बुजुर्ग गांव निवासी राहुल शर्मा से हुई है। राहुल के घर पर मुन्ना अक्सर आता जाता था। पुलिस की जांच में पता चला कि सीता से मुन्ना का प्रेम प्रसंग था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते वह सीता से मिलने उसकी ससुराल जाता था। वह सीता को अपनी मुंहबोली बहन बताता था। सीता का पति राहुल कारपेंटर का काम करता है। वह बाहर रहता था। इसकी वजह से उसे इस बात की भनक नहीं लग पाई। लेकिन, इस बार जब वह दिवाली में आया तो मुन्ना के बारे में उसे पता चला। इसे लेकर उसका पत्नी से विवाद भी हुआ।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

विवाद बढ़ने के बाद मुन्ना की हत्या की साजिश रची

एसएसपी ने बताया कि कलह बढ़ने पर पति और पत्नी ने मुन्ना की हत्या की साजिश रची। इस पर सीता ने 12 दिसंबर को मुन्ना को अपने घर पीपीगंज के बेलघाट में बुलाया। पहले से तय प्लान के तहत राहुल ने उसे शराब पिलाई और पूरी तरह से उसे नशे में कर दिया। इसके बाद सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद 12 दिसंबर की रात में शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

13 दिसंबर को दिन में शव फेंकने के लिए सुनसान स्थान की रेकी की। इस दौरान 24 घंटे तक मुन्ना का शव उनके घर में ही पड़ा रहा। 13 दिसंबर की देर रात बोरे में शव को भर कर घर से सात किलोमीटर दूर ले जाकर बंधे के किनारे फेंक आए। वहीं, मुन्ना का मोबाइल, जूता पन्नी में बांधकर सिसई घाट से राप्ती नदी में फेंक दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें