फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: स्कूली बस पलटकर खाई में गिरी, 11 बच्चे घायल, बुजुर्ग की मौत

Mon, 19 Dec 2022 11:49 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार/कुष्महि (गोरखपुर)

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चोटिल 11 बच्चों और चालक को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से एक बच्चे अजीज व चालक धर्मेंद्र यादव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
पलटी पड़ी बस और घायलों को उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया से बच्चों को टूर पर लेकर आ रही मिनी बस अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में सवार 11 बच्चे और बस चालक घायल हो गए, जबकि साइकिल सवार की मौत हो गई। बस चालक और एक छात्र को गंभीर चोटें आईं हैं। हादसा रविवार सुबह सात बजे खोराबार के रामनगर कड़जहा फोरलेन पर हुआ। बताया जा रहा है कि 26 सीट वाली बस में 62 बच्चों को बैठाया गया था। तीन शिक्षक भी सवार थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया के नारायणपुर स्थित ग्रीन डिफेंस सोनिया एकेडमी की मिनी बस स्कूल के बच्चों को चिड़ियाघर दिखाने के लिए 62 बच्चों और शिक्षकों को लेकर गोरखपुर के तारामंडल आ रही थी। सुबह सात बजे खोराबार के रामनगर कड़जहां फोरलेन पर बस के सामने अचानक साइकिल सवार तिलकधारी आ गए।

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने बस को तेजी से मोड़ दिया, जिससे अनियंत्रित होकर बस खाई में पलट गई। हादसे में साइकिल सवार तिलकधारी (65) निवासी बसडीला की मौत हो गई। जबकि 11 बच्चे और बस चालक घायल हो गए। छात्र अजीज अहमद और बस चालक धर्मेंद्र यादव निवासी देवरिया गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। बच्चे रोने लगे। आसपास के लोगों ने आकर बच्चों को बस से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। चोटिल 11 बच्चों और चालक को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से एक बच्चे अजीज व चालक धर्मेंद्र यादव को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना पाकर आए अभिभावक बच्चों को साथ ले गए। पुलिस बस की फिटनेस और लाइसेंस की जांच कर रही है।

ये बच्चे हुए चोटिल
  • खुशी विश्वकर्मा (12) पुत्री शिवशंकर, नारायणपुर, बंजरिया, देवरिया
  • गीतांजलि (12) पुत्र पन्नेलाल, नारायणपुर, देवरिया
  • अनुष्का (15) पुत्री कमलेश, नारायणपुर, देवरिया
  • गुड़िया (12) पुत्री विनोद यादव, नारायणपुर, देवरिया
  • आदित्य अंसारी (15) पुत्र मकसूद, नारायणपुर, देवरिया
  • सुनायिका (7) पुत्री परशुराम, नारायणपुर, देवरिया
  • आदित्य यादव (13) पुत्र रामप्रवेश यादव, नारायणपुर, देवरिया
  • पूजा गौंड़ (12) पुत्री विजय बहादुर, नारायणपुर, देवरिया
  • आदिल, अजीज व अवसाद को भी चोटें आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें