फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की आपबीती: दोस्ती-प्यार और फिर शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, सरकारी नौकरी मिलने पर मुकर गया वादे से

Mon, 13 May 2024 08:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

लड़की का आरोप है कि दवा खिलाकर 3-4 माह के गर्भ को गिरवा दिया। प्रेमिका ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती के अग्निशमन केंद्र हर्रैया पर तैनात फायरमैन के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पढ़ाई के समय की उसकी प्रेमिका ने थाने में तहरीर दी कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी करने की बात पर मुकर गया। आरोप है कि दवा खिलाकर 3-4 माह के गर्भ को गिरवा दिया। हर्रैया पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के जिगिना थानाक्षेत्र के बलुआ गांव निवासी शिव कुमार यादव का 2021 में फायर सर्विस में चयन हुआ था। इन दिनों हर्रैया फायर स्टेशन पर तैनात है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के दौरान दिल्ली में रहते हुए उसका झांसी जिले की युवती से संबंध बन गए। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

नौकरी लगने के बाद शिव कुमार के परिवार के लोगों ने उसकी कहीं और शादी तय कर दी। इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका ने हर्रैया थाने में पहुंचकर तहरीर दे दी। एसएचओ राना डीपी सिंह के अनुसार केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें