फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फरियाद लेकर कमिश्नर दफ्तर आई युवती को दौड़ाकर पीटा, एक को भीड़ ने पकड़ा

Thu, 10 Nov 2022 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि करीब छह की संख्या में आए लोग शिकायत न करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय में महिला को पीटा गया। - फोटो : अमरउ उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कमिश्नर दफ्तर में बुधवार को फरियाद लेकर आई युवती को कुछ लोगों ने दौड़ाकर पीट दिया। सरेराह पिटाई देख भीड़ जुटी तो आरोपी भागने लगे। एक आरोपी को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मारपीट व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया। अन्य आरोपियों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

खोराबार पोछिया ब्रह्म गांव की सुनीता का पट्टीदारों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले मारपीट की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कमिश्नर के पास बुधवार को सुनीता फरियाद लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी भी आ गए।

आरोप है कि करीब छह की संख्या में आए लोग शिकायत न करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें