संवाद न्यूज एजेंसी
उरुवा बाजार। क्षेत्र के रामलखना गांव से एक जून की सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने निकली छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। तलाश के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के रामलखना गांव निवासी सुनैना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी 15 वर्षीया भांजी कक्षा 9 की छात्रा है। वह एक जून को सुबह आठ बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। दोपहर तक जब वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई।
इस बीच उसकी सहेली ने फोन कर बताया कि वह उसके घर आई है। जब उसके घर लेने पहुंचे तो उसने बताया कि वह यहां नहीं आई थी। उरुवा थानेदार अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।