खोराबार। जमीन बेचने के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये हड़पने के मामले में खोराबार पुलिस ने दंपती के खिलाफ गबन, जानमाल की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के पोछियां ब्रह्म स्थान निवासी धनेशरी देवी पत्नी राम वृक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर माड़ापार निवासी गोरख व उसकी पत्नी राधा पर आरोप लगाया है। कहा कि जमीन बेचने के नाम पर 24 नवंबर 2015 को चार लाख 45 हजार रुपये ले लिए।
बैनामा के समय 55 हजार रुपये और देने की बात तय हुई। आरोप है कि वह बैनामा करने के लिए कहे लेकिन हीलाहवाली करने लगे। रकम वापस मांगने पर जानमाल की धमकी देकर भगा दिए। संवाद