फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, डर के कारण छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

Mon, 13 Feb 2023 10:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

राजघाट थानेदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिल के राजघाट इलाके में रहने वाली सातवीं की छात्रा का अश्लील वीडियो मां को भेजकर युवक धमकी दे रहा है। वीडियो को वायरल करने की धमकी आने के बाद छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। राजघाट पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजघाट इलाके के एक मोहल्ले में छात्रा रहती है। 12 साल की बच्ची सातवीं की छात्रा हैं। मां ने दिए तहरीर में लिखा है कि राजघाट इलाके के बसंतपुर खास निवासी अब्दुल रहमान का बेटा जुबैर अहमद बेटी का एडिट करके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। पिछले एक महीने से आरोपी लगातार व्हाट्सएप पर मेरी बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर परेशान कर रहा है।

जुबैर लगातार इंस्टाग्राम पर भी अश्लील मैसेज कर रहा है। जब परिवार के लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया और डांटा तो उसने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसकी वजह से बेटी डरी है और स्कूल जाना बंद कर दी है।
विज्ञापन


राजघाट थानेदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
 

विज्ञापन

सुलह की बात नहीं मानने पर दुष्कर्म पीड़िता को पीटा

गोरखनाथ इलाके में सुलह की बात नहीं मानने पर दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी ने पीट दिया। एक साल पहले भी आरोपी ने मारपीट की थी। 9 फरवरी को हुई घटना में पुलिस मारपीट, धमकी, एससीएसटी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
 
जानकारी के मुताबिक, बरगदवां इलाके में रहने वाली युवती ने शनिवार को तहरीर दी है। दिए तहरीर में लिखा है कि नौ फरवरी को वह मंदिर में पूजा करने गई थी। दुष्कर्म,मारपीट व गर्भपात कराने के आरोपी नीरज गुप्ता ने अपनी महिला सहयोगी संग रास्ते में घेर लिया।

दोनों वर्ष 2022 में गोरखनाथ थाने में दर्ज हुए दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देने लगे। विरोध करने पर दोनों ने पिटाई कर दी। पिटाई होता देख आसपास के लोग जुटे तो आरोपी फरार हो गया।

युवती ने बताया कि नीरज गुप्ता पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। घटना के बाद पूरा परिवार डरा है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें