फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में की खुदकुशी, इस हाल में मिला शव

Mon, 10 Feb 2020 10:46 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कैंट इलाके के मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रविवार की रात एक छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद दरवाजा तोड़ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खुदकुशी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के हनुमानगंज क्षेत्र के गुलहवा छितौनी गांव निवासी रघुवर प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी शिवांगी गोरखपुर में रह कर मेडिकल (नीट) की तैयारी कर रही थी। वह मोहद्दीपुर में बंधु सिंह गर्ल्स हॉस्टल में चार माह से रह रही थी।

ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर 103 में एक रूम पार्टनर के साथ रहती थी। रूम पार्टनर रिया रविवार को कमरे पर नहीं थी। रात तकरीबन 8.30 बजे भोजन करने के लिए उसे एक महिला कर्मचारी बुलाने आई। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने वार्डेन को जानकारी दी।
विज्ञापन


वार्डेन कमरे पर पहुंची और दरवाजे के ऊपर लगी खिड़की से झांका तो अंदर शिवांगी कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। घटना की सूचना पर मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी सर्वेश राय पुलिस बल के साथ पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर फंदे से शव को नीचे उतार कर कब्जे में ले लिया। छात्रा के घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस छात्रा की रूम पार्टनर से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें