फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवती से दुष्कर्म, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की वसूली

Fri, 15 Sep 2023 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोपी सैफ अली युवती के साथ कॉलेज में पढ़ता था। करीब एक साल पहले उसने युवती को अपने घर जन्मदिन पार्टी में बुलाया था। उसके घरवाले कहीं गए थे। खाने के सामान में उसने नशीली गोलियां मिला दीं।
विज्ञापन
तिवारीपुर थाने में दुष्कर्म करने का आरोपी सैफ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में तिवारीपुर इलाके की एक युवती को जन्मदिन पार्टी में बुलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और फिर धमकी देकर नकदी, गहने लेने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि जन्मदिन के दिन नशीला पदार्थ खिलाकर युवती को बेहोश कर वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से आरोपी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। घर के लॉकर से गहने गायब होने पर मां ने जब पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। आरोपी की पहचान जफर कॉलोनी बहरामपुर निवासी सैफ अली हासमी के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सैफ अली युवती के साथ कॉलेज में पढ़ता था। करीब एक साल पहले उसने युवती को अपने घर जन्मदिन पार्टी में बुलाया था। उसके घरवाले कहीं गए थे। खाने के सामान में उसने नशीली गोलियां मिला दीं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मर्चेंट नेवी कर्मचारी हत्याकांड: घर में ही छिपा है हत्या का राज, घरवालों ने बदला बयान

विज्ञापन

युवती के बेहोश होने पर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। अश्लील फोटो भी खींच ली। फिर युवती को फोटो व वीडियो दिखाकर समय-समय पर संबंध बनाने के साथ ही नकदी और गहने भी लेता था।

इसे भी पढ़ें: असलहा माफिया: असलहे के शौकीन...अब लाइसेंस के लिए दूसरे जिलों में किराएदार बनकर कर रहे आवेदन

डर की वजह से युवती उसकी हर बात मानती चली गई। धीरे-धीरे घर के कई गहने गायब हो गए। 12 सितंबर को युवती की मां ने लॉकर खोला। गहने गायब देख बेटी से पूछताछ की। इसके बाद सच्चाई सामने आ गई। पीड़ित युवती मां के साथ बुधवार को थाने गई थी। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें