फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सैन्य कर्मी पर केस

Tue, 22 Nov 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, वह सेना में नौकरी करता है। मामले की जांच  करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के एक गांव की युवती ने खोराबार के ढोलबजवा निवासी सैन्य कर्मी राजन के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से इनकार करने लगा।

विज्ञापन


पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही। जानकारी के मुताबिक, युवती के गांव में राजन की रिश्तेदारी है। वह रिश्तेदार के घर आता जाता था, उसी दौरान युवती से युवक का प्रेम संबंध हो गया। उससे शादी करने का झांसा देकर तीन वर्ष पूर्व खोराबार क्षेत्र के जंगलसिकरी में उसके लिए किराये का कमरा ले लिया और युवती कमरे में रहने लगी।

युवक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती जब युवक पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो वह इनकार कर दिया। परेशान होकर वह थाने का चक्कर काटने लगी। रविवार को युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, वह सेना में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें