फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, ईंट से हमला कर युवती की हत्या

Tue, 15 Jun 2021 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सदर कोतवाली के पिपरपाती गांव में सोमवार की देर शाम दरवाजे पर बारिश के पानी गिरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवती की ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी शंभू का अपने ही पट्टीदारों से सहन की जमीन पर पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कुछ देर तक बहस हुई, इसी बीच एक पक्ष ने शंभू के परिजनों पर हमला बोल दिया।  

शंभू की बेटी आरती (18) बीच-बचाव करने पहुंची तो इसी बीच किसी ने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर आरती बेहोश होकर गिर गई। यूवती को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि युवती की मौत हुई है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जिसकी उठनी थी डोली उसकी उठी अर्थी 
शंभू की बेटी आरती की शादी तय थी, परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच मामूली विवाद के बाद युवती की हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। बेटी की धूमधाम से शादी करने का घरवालों का सपना अधूरा रह गया। जिस बेटी की डोली उठने का इंतजार कर रहे थे अब उसकी ही अर्थी को कंधा देने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें