फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: खुदकुशी करने के लिए नदी में कूदी युवती, नाविकों ने बचाई जान

Mon, 05 Apr 2021 08:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • मुक्तिपथ के व्यवस्थापक कोषाध्यक्ष ने नाविकों को सम्मानित किया
विज्ञापन
नाविक महेश साहनी और कल्लू साहनी को सम्मानित करते मुक्तिपथ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घरवालों से कहासुनी के बाद नाराज युवती ने सोमवार को सरयू नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


गनीमत रही कि नाविकों ने उसे ऐसा करते देख लिया और उसे नदी से निकालकर उसकी जान बचाई। जान बचाने वाले नाविक महेश साहनी और कल्लू साहनी को मुक्तिपथ के व्यवस्थापक कोषाध्यक्ष महेश उमर ने सम्मानित किया।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर बांसगांव इलाके की एक युवती ऑटो से बड़हलगंज दोहरीघाट सरयू पुल पर पहुंची और थोड़ी देर वहीं पर खड़ी रहने के बाद अचानक नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदता देख मुक्तिपथ पर मौजूद नाविक महेश साहनी (17) व कल्लू साहनी (23) अपनी नाव से नदी की धारा में उतरा रही युवती की जान बचाने की जद्दोजहद में जुट गए।
विज्ञापन


थोड़ी देर में दोनों ने उसे बाहर निकाल लिया। युवा नाविकों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए मुक्तिपथ के व्यवस्थापक कोषाध्यक्ष महेश उमर और अजय कुमार वर्मा उर्फ दीवान ने दोनों नाविकों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें