एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, करीब 14 वर्षीय दिखाई देने वाली किशोरी पहले सड़क पर पैदल आई और कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद अचानक ताल में कूद गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसे बाहर निकाला और प्राथमिक जीवन रक्षक प्रक्रिया (सीपीआर) भी दी, लेकिन वह बेहोशी की हालत में रही।
किशोरी के पिता रिंकू के अनुसार वह अपनी पत्नी व अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वह कैटरिंग का काम करते हैं। जबकि उनकी पत्नी घरों मे खाना बनाने का कार्य करती हैं।
किशोरी सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। दोपहर 12 बजे उसका शव रामगढ़ताल से बरामद होने की सूचना आई। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। परिजन किसी भी प्रकार के विवाद या तनाव की बात से इनकार कर रहे हैं। मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।