फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में युवती पुल से नदी में गिरी, नाविक ने बचाई जान

Sat, 19 Sep 2020 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
पुलिस ने लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को गंडक पुल पर सेल्फी लेते समय युवती असंतुलित होकर गंडक नदी में गिरकर डूबने लगी। नजदीक मौजूद मोटर बोट चालक राजेंद्र ने जान पर खेल उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
शनिवार को खड्डा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी सौम्या जायसवाल परिवार के साथ मदनपुर देवी स्थान से पूजाकर लौट रही थी। पनियहवा पुल पर पहुंची, वहां साथ की लड़कियां के साथ सेल्फी लेने लगी। इस दौरान सौम्या पुल के किनारे चली गई। संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नदी के धारा में गिर गई और डूबते हुए बहने लगी। मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो  मोटर बोट चालक राजेंद्र की नजर उसपर पड़ गई।

उसने तत्परता दिखाते हुए बोट से उसके पास पहुंचा और पानी से बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली। सूचना मिलते ही सालिकपुर पुलिस चौकी के सिपाही प्रेमशंकर व राघवेंद्र पहुंच गए। लड़की को चौकी पर ले जाया गया और उसका प्राथमिक उपचार कर ढांढस बंधाया गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब वह सामान्य हुई तो पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। बता दें कि इस पुल पर सेल्फी लेने के चक्कर में कई हादसे हो चुके हैं। परंतु युवा वर्ग रोमांच के चक्कर में जान दांव पर लगाने से भी डर नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें