फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से किशोरी जिंदा जली, बेटी को बचाने के प्रयास में पिता भी जख्मी

Sat, 25 Apr 2020 10:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कैंपियरगंज (गोरखपुर)।
विज्ञापन
इनसेट में मृत सीमा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कैंपियरगंज इलाके के खड़खड़िया गांव के गोड़ियान टोले पर बृहस्पतिवार की देर रात करीब एक बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग में 12 साल की सीमा जिंदा जल गई। बेटी को बचाने में पिता सुदामा भी गंभीर रूप से झुलस गए, लेकिन वह बेटी को बचा नहीं पाए। आग से सुदामा की 20 बकरियों की भी मौत हो गई। वहीं एक भैंस सहित दो जानवर भी झुलस गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात भोजन के बाद सुदामा का परिवार सो रहा था। भैंस के बगल में रखे गए धुईहरा (मच्छर भगाने के लिए पशुओं के पास सुलगाने वाली आग) से गोशाला की झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोगों को पता चलता, तब तक आग ने सुदामा की रिहायशी झोपड़ी को गिरफ्त में ले लिया।

उसी झोपड़ी में सुदामा की बेटी सीमा सो रही थी। सुदामा ने बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बेटी जिंदा ही जल गई। बाद में शव को बरामद किया गया, फिर अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नटवर सहानी की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने सुदामा को अस्पताल में भर्ती कराया और सीमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आग में सुदामा के घर का सारा सामान भी जल गया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

सुदामा के घर आग लगने के बाद शुक्रवार की सुबह प्रधान नटवर सहानी ने प्लास्टिक की पल्ली मंगवाकर छांव कराया। कुछ खाने पीने की व्यवस्था कराई। राशन व आर्थिक सहयोग किया। वहीं, सूचना पर पहुंचे एसडीएम कैंपियरगंज मनोज कुमार तिवारी, सीओ दिनेश सिंह, नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, विकास खंड अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने सुदामा का सीएम आवास स्वीकृत कराया।

भरोसा दिलाया कि आवास का निर्माण एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। विकास खंड अधिकारी ने पांच हजार रुपये, ब्लॉक के कर्मचारियों ने सात हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें