फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Apr 2021 05:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा चंद्रपति में बुधवार की दोपहर 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव छत की कुंडी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मौत की वजह तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव के राजकुमार की पुत्री घटना के वक्त घर में अकेली थी। वह अपनी मां सुमित्रा व पिता राजकुमार की इकलौती बेटी थी। दो भाईयों में मझली थी। बड़ा भाई दीपक राजभर दूसरे प्रदेश में है। जबकि छोटा भाई लड्डू (05) बहन के साथ रहता था। पिता मजदूरी करने बस्ती शहर गए थे। 

मृत किशोरी की नानी मरणासन्न है। मृतका की मां सुमित्रा अपनी मरणासन्न मां को गोदान कराने गई थी। सुमित्रा का मायका भी पिपरा चंद्रपति में ही है। सुमित्रा जब घर पहुंची तो देखी कि बेटी दुपट्टे के सहारे छ्त से लटक रही थी। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गांव वालों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें