फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में एक व्यक्ति की कोराना से मौत, 18 नए मिले पॉजिटिव

Fri, 02 Oct 2020 07:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
महराजगंज जिले में शुक्रवार को भी कोरोना के कुल 18 मामले सामने आए। जबकि दो लोग स्वस्थ्य हुए है। इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत हुई है। इन मामलों के आने के बाद जिले में कुल पॉजिटिव केस 5108 हो चुकी है, इसमें 1032 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, वहीं 73 की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को भी कुल 3944 लोगों की जांच हुई है। अब तक जिले में कुल सक्रिय मामले 4003 हैं। अब तक होम आइसोलेसन में 3282 लोग हैं। शुक्रवार को जो 18 नए मामले सामने आए हैं उनमें महराजगंज के चार, लक्ष्मीपुर के एक, नौतनवां के दो, फरेंदा के आठ तथा अन्य जगहों के तीन पाजिटिव केस हैं।
विज्ञापन

कोरोना वारियर्स को रोटरी क्लब ने किया सम्मानित \

महराजगंज  शहर के शंकर वाटिका प्रांगण में रोटरी क्लब महाराजगंज ने शिक्षकों व कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते हुए कहा कि कोरोना को कम न समझें, सतर्कता बनाए रहें। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके राय ने रोटरी क्लब के कार्यों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने की। रोटरी क्लब के सचिव हमीदुल्लाह खान, डॉ. सलीम खान, हरिकेश सिंह, दशरथ गुप्ता, दिलीप शुक्ला, सदर तहसीलदार जसीम खान, डॉ केपी सिंह, डॉ आईए अंसारी, सत्य प्रकाश वर्मा, रीना चौहान, स्मिता मिश्रा, विजय मिश्रा, बलवंत पटेल, वेद प्रकाश शर्मा, धन्नू चौहान, अरविंद गौर, अरुण पटेल, बेचू मद्धेशिया, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें