ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के साक्षी होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
गीडा में हो रहे निवेश के साक्षी शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बनेंगे। प्रधानमंत्री के हाथों ही इन निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में गीडा में होने वाले करीब 1892 करोड़ रुपये के निवेश की परियोजनाओं को शामिल किया गया है। अलग अलग 26 निवेशकों की यह परियोजनाएं 30 लाख से लेकर 702 करोड़ रुपये तक की हैं।
नई निवेश परियोजनाओं के जरिये गीडा में ग्रेन बेस्ड डिस्टलरी, स्टील, सीमेंट, मिल्क प्रोडक्ट, ग्रेन बेस्ड एथेनॉल, साल्वेंट, ग्लॉसवेयर, खाद्य तेल, पशु आहार, पोल्ट्री फीड, इलेक्ट्रिक व्हीकल, कॉमर्शियल बॉडी बिल्डिंग, प्लास्टिक पाइप, प्लास्टिक बैग-बोरा, फर्नीचर एवं लैमिनेट्स, पेपर बॉक्स, एयर ऑक्सीजन, बायो डिग्रेडेबल टेबल वेयर, प्लास्टिक किचन वेयर, बेकरी व नमकीन उत्पाद, मेडिकल एवं सर्जिकल आइटम्स आदि के प्लांट लगेंगे। साथ ही एक पैरामेडिकल कॉलेज व अस्पताल खोलने का भी प्रोजेक्ट है।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए गीडा की निवेश परियोजनाएं
निवेशक निवेश राशि रोजगार सृजन
केयान डिस्टलरीज 702 करोड़ 1000
गैलेंट इस्पात 500 करोड़ 1000
गैलेंट इंडस्ट्रीज 135.08 करोड़ 210
आईजीएल 125 करोड़ 150
क्वार्ट्ज ओपलवेयर 120 करोड़ 600
सीपी मिल्क 118 करोड़ 1000
तत्वा प्लास्टिक्स 102.3 करोड़ 110
आदित्या मोटर 20 करोड़ 16
स्पालइस लैमिनेट्स 16 करोड़ 200
शगुन फूड्स 13 करोड़ 32
सिद्धेश्वरी ग्रीनटेक 10 करोड़ 60
बुद्धा ट्रस्ट 10 करोड़ 50
मंडलेश्वरी प्रा. लि. 6 करोड़ 30
राज्याश एग्रोवेदिक 3 करोड़ 15
मानस सिंह 2.20 करोड़ 18
स्वर्णाक्षर ऑटोमोबाइल 2 करोड़ 20
स्पार्टा टफन 1.40 करोड़ 15
सोनू जायसवाल 1 करोड़ 25
अभिनेष 0.95 करोड़ 11
कबीर नमकीन 0.84 करोड़ 15
जमशेद राजा 0.80 करोड़ 15
मिथिलेश पांडेय 0.74 करोड़ 10
रविप्रताप सिंह 0.63 करोड़ 14
नितेश कुमार 0.40 करोड़ 10
संदीप शर्मा 0.30 करोड़ 25
सुनीता सिंह 0.30 करोड़ 06
उद्योग भवन नथमलपुर में भी होगा कार्यक्रम
लखनऊ में आयोजित तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में गोरखपुर के कुल 38 उद्यमी शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में होगा। इसके अलावा उद्योग भवन, राजकीय औद्योगिक आस्थान नथमलपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा।
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में 21 उद्यमी शामिल होंगे। वहीं गोरखपुर में तीन करोड़ रुपये से कम के पूंजी निवेश वाले निवेशकों को ओडीओपी उपहार एवं मेटल इंग्रेब्ड प्लेट्स दिया जाएगा। गोरखपुर के कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, मेयर सीताराम जायसवाल और पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह शामिल होंगे।
इन फर्मों के उद्यमी होंगे शामिल
मोदी केमिकल्स, मेसर्स मानस सिंह, शारदा राइस मिल, जडास इंडस्ट्रीज, शिवशक्ति फूड प्रोडक्ट्स, ओरायनेक्स फार्मूलेसंस, सोनू ट्रेडर्स, अभिनव इंटरप्राइजेज, कबीर नमकीन, यश हेल्थकेयर प्रोडक्ट, अंशुल इंटरप्राइजेज, मां अंबे इंटरप्राइजेज, मेसर्स रवि प्रताप सिंह, बंसल इंडस्ट्रीज, शार्प प्लास्ट टेक्स, मेसर्स सुनीता सिंह, मेसर्स संदीप शर्मा