फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को गीडा का बूस्ट, 500 से अधिक इकाइयों का होगा रिकॉर्ड अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश को वर्ष 2029-30 तक वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है। गीडा में संचालित 500 से अधिक पुरानी औद्योगिक इकाइयों का रिकॉर्ड अपडेट कराने की कवायद शुरू की गई है। इनका उत्पादन इन्वेस्ट यूपी के पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद इन इकाइयों की औद्योगिक गतिविधियां भी इनवेस्ट यूपी के आंकड़ों में शामिल हो सकेंगी।
विज्ञापन

गीडा में फिलहाल 1047 प्लॉट आवंटित हैं। नई निवेश प्रोत्साहन और रोजगार नीति लागू होने के बाद करीब 400 इकाइयों ने गीडा में अपना उत्पादन दर्ज कराया है। वहीं, 500 से अधिक इकाइयां ऐसी हैं जिनका गीडा में उत्पादन दर्ज नहीं है। यही वजह है कि इन इकाइयों की गतिविधियां इनवेस्ट यूपी के आंकड़ों में शामिल नहीं हो पा रही हैं।

एसीईओ रामप्रकाश ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों को अपने संचालन से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड नियमानुसार दर्ज कराने होंगे। रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद इकाइयों की गतिविधियां सरकारी औद्योगिक डेटाबेस में दर्ज हो सकेंगी। इससे इकाइयों को उपलब्ध औद्योगिक नीतियों और प्रोत्साहनों का लाभ लेने में भी सुविधा होगी। गीडा प्रशासन पुरानी औद्योगिक इकाइयों से संपर्क कर उन्हें रिकॉर्ड पूरा कराने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन


पहले केवल जीएसटी में देते थे जानकारी

अधिकारियों के अनुसार, निवेश प्रोत्साहन एवं रोजगार नीति लागू होने से पहले औद्योगिक इकाइयां मुख्य रूप से जीएसटी के माध्यम से अपने कारोबार की जानकारी देती थीं। गीडा के पास उत्पादन से संबंधित पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होता था। अब इनवेस्ट यूपी के पोर्टल के माध्यम से उत्पादन का रिकॉर्ड दर्ज कराया जा रहा है। इससे औद्योगिक गतिविधियों का अधिक सटीक आंकलन हो सकेगा।

पुरानी इकाइयों के उत्पादन का रिकॉर्ड सामने आने से गीडा में औद्योगिक उत्पादन, निवेश और रोजगार की वास्तविक स्थिति का बेहतर आकलन हो सकेगा। इससे सरकार को औद्योगिक विस्तार की योजनाएं तैयार करने में मदद मिलेगी। वहीं, सरकारी नीतियों का लाभ मिलने से पुरानी इकाइयों के विस्तार, उत्पादन बढ़ाने और नए रोजगार सृजित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। नए निवेश के साथ पुरानी इकाइयों का विस्तार गीडा के औद्योगिक आधार को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन


- रामप्रकाश, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें