फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा : फ्लैटेड फैक्टरी का निर्माण अंतिम चरण में, बढ़ सकती है आवंटन की दर

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी आवंटन प्रक्रिया
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की महत्वाकांक्षी फ्लैटेड फैक्टरी परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही इकाइयों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
गीडा की योजना के अनुसार, इकाइयों का मूल्य निर्धारण निर्माण की वास्तविक लागत के आधार पर ‘नो प्रॉफिट, नो लॉस’ सिद्धांत पर किया जाएगा। हालांकि परियोजना में हुई देरी के कारण निर्माण लागत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे आवंटन दरें प्रारंभिक अनुमान से कुछ अधिक हो सकती हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-13 में लगभग 2.54 एकड़ भूमि पर विकसित इस बहुमंजिला (जी+3) परिसर का करीब 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना की शुरुआत जुलाई 2023 में हुई थी और इसे 15 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। निर्माण एजेंसी की धीमी प्रगति के चलते परियोजना समयसीमा से पीछे चली गई। देरी को लेकर गीडा प्रशासन ने एजेंसी के विरुद्ध ब्लैकलिस्ट की प्रक्रिया भी शुरू की थी लेकिन बाद में समीक्षा के उपरांत शेष कार्य उसी एजेंसी को पूरा करने की अनुमति दी गई।
परिसर में कुल 80 औद्योगिक इकाइयां बनाई गई हैं, जिनमें प्रत्येक का क्षेत्रफल लगभग 1,000 वर्ग फीट है। आधुनिक औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भवन में लिफ्ट, विद्युत आपूर्ति, जल व्यवस्था, अग्निशमन प्रणाली और साझा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। परियोजना का मुख्य उद्देश्य रेडीमेड गारमेंट उद्योग को बढ़ावा देना है, हालांकि अन्य लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी अवसर मिलेगा। ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल पर विकसित इस परिसर में उद्यमी न्यूनतम निवेश के साथ उत्पादन शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि शेष पांच प्रतिशत फिनिशिंग कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और अंतिम ऑडिट के बाद पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आवंटन विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें