फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या: तंत्र-मंत्र में बलि की आशंका..थर्राया पिपराइच

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की मौत के बाद मासूम बेटी को संभालने के लिए बसाई नई गृहस्थी एक माह में ही उजड़ गई
विज्ञापन








गोरखपुर। बिजहरा गांव तीन वर्षीय मासूम अदिति की हत्या के बाद पूरे पिपराइच क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजमिस्त्री का काम करने वाले त्रिवेणी मौर्य ने पत्नी की मौत के बाद नई गृहस्थी बसाई लेकिन वह एक माह में ही उजड़ गई। उधर, कमरे में पूजा स्थल के पास शव मिलने और कुल्हाड़ी से गर्दन काटने की वजह से ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र में बलि की आशंका जताई है।



जानकारी के मुताबिक, बेटी अदिति उर्फ लाडो का शव घर के अंदर स्थित कमरे में देव स्थल के पास खून से लथपथ मिला। चारों ओर फैला खून और बच्ची की गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे घाव ने घटना को और भयावह बना दिया। त्रिवेणी मौर्य की पहली पत्नी का पूर्व में निधन हो चुका था। पहली पत्नी से उन्हें तीन वर्षीय पुत्री अदिति थी।
विज्ञापन




परिवार वालों का कहना है कि तीन साल की बच्ची की देखभाल और घर संभालने के लिए त्रिवेणी ने 25 जनवरी 2026 को सहजनवां के रानूखोर रिठुआखोर निवासी पूजा के साथ दूसरी शादी की थी। परिवार ने नई शुरुआत की उम्मीद के साथ गृहस्थी बसाई थी, लेकिन शादी के महज एक माह बाद ही यह दर्दनाक घटना हो गई।



वारदात की रात घर के अंदर बने कमरे में पूजा स्थल के समीप अदिति का सिर कटा शव मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, पूजा वाले स्थान के पास हर तरफ खून फैला था। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की गर्दन कुल्हाड़ी से अलग की गई। घटनास्थल का दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं। मंदिर के पास शव मिलने के कारण गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ ग्रामीणों ने अंधविश्वास के चलते बलि की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है और मामले की जांच की जा रही है।







अक्सर बच्ची को पिटाई करती थी सौतेली मां



लाडो के पिता त्रिवेणी मौर्य ने बताया कि ससुराल आने के बाद से ही पूजा अदिति उर्फ लाडो को पसंद नहीं करती थी। अक्सर उसकी पिटाई करती थी। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद भी होता था। मंगलवार रात में भी पूजा ने मासूम को पीटा था। इसके बाद त्रिवेणी अपने ससुराल फोन कर उलाहना दे रहा था। फोन पर बात करने के बाद त्रिवेणी घर के अंदर गया तो मासूम का शव पड़ा था।
विज्ञापन




चार बहनों में तीसरे नंबर पर है पूजा



पूजा के मायके में पिता रामनवल मौर्य, मां दुर्गावती, चार बहनें और एक भाई हैं। पूजा चार बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसकी बहनों में उषा, पूनम और निशा तथा भाई भारतेंदु मौर्य हैं। परिवार सामान्य ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा है। इस वारदात के बाद से ग्रामीणों के साथ मायकेवाले भी स्तब्ध हैं। मायके वालों ने ऐसी बेटी से रिश्ता रखने को भी इन्कार कर दिया। वहीं मासूम की हत्या से गांव में आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें