फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ से होगा गीडा सेक्टर 13 का विकास, चार महीने में पूरा करना होगा निर्माण कार्य

Sat, 31 Oct 2020 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र गीडा के एक और सेक्टर का कायाकल्प होने जा रहा है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रशासन ने सेक्टर-13 के विकास का खाका तैयार करते हुए टेंडर जारी कर दिया है। करीब 50 करोड़ की लागत से सभी कार्य पूरे किए जाएंगे।  

विज्ञापन


उद्योगों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही गीडा प्रशासन ने कुछ और इलाकों का अधिग्रहण कर विकसित करने की योजना तैयार की है। इसी क्रम में हरैया-कानूनगो और कालेसर गांवों की करीब 192 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर सेक्टर-13 को विकसित किए जाने की योजना है।

मुख्य सड़क होगी फोरलेन
सेक्टर-13 के चारों ओर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसकी चौड़ाई डिवाइडर के साथ करीब 50 मीटर होगी। सेक्टर के भीतर की सड़के 20 से 24 मीटर तक चौड़ी होगी। नाले-नालियां, पार्क, वाटर सप्लाई सिस्टम, बिजली आपूर्ति समेत सभी जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


चार महीने में पूरा करना होगा निर्माण कार्य
सेक्टर-13 में निर्माण कार्यो के लिए चार महीने का समय दिया गया है। विशेष परिस्थितियों में समयसीमा छह महीने है। इसके बाद यहां बचे हुए प्लॉटों का आवंटन शुरू होगा। हाल में गीडा प्रशासन ने करीब 65 प्लॉटों का आवंटन किया है।

गीडा सीईओ संजीव रंजन ने बताया कि औद्योगिक विकास की जरूरतों को देखते हुए गीडा औद्योगिक क्षेत्र में सेक्टर-13 का विकास किया जा रहा है। सड़क, नाले-नाली आदि के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। मुख्य सड़क तकरीबन 50 मीटर चौड़ी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें