फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहे मौसम के बीच डॉक्टर इन मरीजों को दे रहे खास सलाह, कोरोना के साथ कराएं डेंगू-मलेरिया की भी जांच

Mon, 14 Sep 2020 10:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बदल रहे मौसम के बीच डॉक्टर बुखार के मरीजों को कोरोना के साथ ही डेंगू और मलेरिया जांच की भी सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तीनों के बाहरी लक्षणों में तो समानता है ही इनमें प्लेटलेट्स भी तेजी से नीचे गिरते हैं। ऐसे में जांच जरूरी है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पहले सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों को कोरोना जांच की सलाह दी जाती थी। लेकिन अब बदल रहे मौसम के बीच डेंगू और मलेरिया की संभावना भी प्रबल होती जा रही है। इसकी वजह से कोरोना के साथ डेंगू और मलेरिया जांच की भी सलाह दी जा रही है। बताया कि किसी मरीज को कोरोना के साथ डेंगू हो जाता है, तो मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

बीआरडी और जिला अस्पताल में चल रही फ्लू कॉर्नर ओपीडी  
मौजूदा समय में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में फ्लू कॉर्नर ओपीडी चल रही है। दोनों जगहों पर इलाज कराने वाले करीब 75 फीसदी की कोरोना जांच भी कराई जा रही है। इसकी वजह से वायरल फीवर के मरीज परेशान भी हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल फीवर भी बढ़ा है। डॉ. बीके सुमन ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें