फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur LockDown: कोरोना की जंग में गीता प्रेस भी हुआ शामिल, खास तरीके से करेगा लोगों की मदद

Fri, 27 Mar 2020 01:54 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में धार्मिक संस्थाओं में से एक गोरखपुर का प्रसिद्ध गीता प्रेस भी शामिल हो गया है। गीता प्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता बहुत ही किफायती दाम पर घर-घर सामान पहुंचाएंगे। गीता प्रेस ट्रस्ट ने जो दर निर्धारित किया है वह शासन द्वारा निर्धारित दर से भी कम है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गीता प्रेस ट्रस्ट की ओर से लोगों के घर-घर सामान पहुंचाने की शुरुआत कर दी गई। इसके लिए गीता प्रेस सेवा दल ने दो मोबाइल नंबर 9065859935 और 7985114012 भी जारी किए हैं। गीता प्रेस के ट्रस्टी ईश्वर प्रसाद पटवारी ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था गीता प्रेस रोड, शेषपुर, दीवान, दयाराम बसंतपुर, हांसुपुर और मिर्जापुर के लिए की गई है।

इन नंबरों पर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आर्डर नोट कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस अपने स्थापना वर्ष से हैं नो प्रॉफिट नो लॉस के सिद्धांत पर काम करता है, इसी उद्देश्य से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में गीता प्रेस ट्रस्ट अपनी पूरी भागीदारी निभाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सामानों का दाम किया गया है निर्धारित
  • आटा - 10 किलोग्राम 250 रुपये
  • चावल- 1 किलोग्राम- 30 रुपये
  • अरहर दाल- 1 किलोग्राम- 85 रुपये
  • चीनी 40 रुपये प्रति किलो
  • नमक (अंकुर) 10 रुपये
  • रिफाइन बेस्ट चॉइस 1 लीटर ₹100
  • सरसों तेल बैल कोल्हू 1 लीटर ₹105
  • टमाटर ₹20
  • ढाई सौ ग्राम हरी मिर्च 100 ग्राम अदरक और दो नींबू ₹25

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें