फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता प्रेस : ‘कल्याण’ के लिए फिर करना पड़ेगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गीता प्रेस : ‘कल्याण’ के लिए फिर करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन

गोरखपुर। लॉकडाउन की वजह से गीताप्रेस से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका कल्याण पाठकों के बीच पहुंचने में एक बार फिर बाध बन गइ है। पत्रिका छपकर तैयार है लेकिन शहर के तीन थाना क्षेत्रों में लगे लॉकडाउन के कारण डिसपैच नहीं हो पा रहा है।
मार्च से लगे लॉकडाउन के बाद यहां से प्रकाशित होने वाली सभी धार्मिक एवं आध्यात्मिक पुस्तकों का प्रकाशन पूरी तरह से बंद हो गया है। सबसे ज्यादा असर कल्याण पत्रिका पर पड़ा है। पाठकों को जून में अप्रैल और मई का अंक भेजा गया। अब एक बार फिर जून के कल्याण का अंक लोगों को समय से पढ़ने को नहीं मिलगा। लॉकडाउन के कारण राजघाट थाना क्षेत्र में पढ़ने वाले गीताप्रेस को बंद रखा गया है जिससे कल्याण के जून के अंक को पाठकों तक नहीं भेजा जा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याण के जून का अंक छपकर तैयार है। 13 से इसके डिसपैच का काम शुरू होना था लेकिन लॉकडाउन के कारण काम रुक गया है। इस महीने भी पाठकों को कल्याण समय से नहीं मिल सकेगा।
- लालमणि तिवारी, उत्पाद प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें