फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: शहर के 10 चौराहों पर जीडीए लगाएगा स्प्रिंग पोस्ट, तैयारी शुरू

Fri, 05 Jan 2024 03:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि सुगम यातायात के लिए जल्द ही स्प्रिंग पोस्ट लगाए जाएंगे। शेष पांच चौराहों के लिए भी जल्द ही टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन
स्प्रिंग पोस्ट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जीडीए 10 चौराहों पर स्प्रिंग पोस्ट लगाएगा। इनमें से पांच चौराहों के लिए टेंडर भी निकाल दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी यातायात श्याम देव बिंद की ओर सेे जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर 20 चौराहों पर स्प्रिंग पोस्ट लगाने के लिए सहयोग की अपील की थी। जीडीए की ओर से छात्रसंघ चौराहा पर 200, आंबेडकर चौराहा पर 250, यातायात तिराहा पर 200, देवरिया बाईपास तिराहा पर 200, पादरी बाजार चौराहा पर 200, रुस्तमपुर चौराहा पर 150, अग्रसेन तिराहा पर 200, विजय चौराहा पर 100, कौवाबाग में 250 व खजांची में 200 स्प्रिंग पोस्ट लगाए जाने हैं।

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि अंबेडकर चौराहा, यातायात तिराहा, अग्रसेन तिराहा, विजय चौराहा व कौवाबाग में स्प्रिंग पोस्ट लगाने के लिए टेंडर कर दिया गया है। इसपर नौ लाख 32 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि सुगम यातायात के लिए जल्द ही स्प्रिंग पोस्ट लगाए जाएंगे। शेष पांच चौराहों के लिए भी जल्द ही टेंडर किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें