फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: मानबेला में बनेगा गोरखपुर शहर का सबसे बड़ा मॉल, जीडीए कराएगा निर्माण

Sun, 05 Dec 2021 09:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

वाणिज्यिक भूखंड पर ही मॉल बनाने का प्रस्ताव है। मॉल में लगभग सभी बड़े ब्रांड के शोरूम होंगे। खानपान के बड़े ब्रांड भी खुलेंगे। इसके साथ ही मल्टीप्लेक्स की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानबेला में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर का सबसे बड़ा मॉल बनवाएगा। पत्रकारपुरम आवासीय योजना के सामने इसके लिए जमीन चिह्नित की गई है। प्राधिकरण पहले निजी बिल्डर से यहां मॉल बनवाने का प्रयास करेगा। यदि किसी ने रुचि नहीं दिखाई तो पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के जरिए इसका निर्माण होगा।
विज्ञापन


राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना, पत्रकारपुरम आवासीय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना को विकसित किया गया है। इस क्षेत्र में वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वाणिज्यिक भूखंड पर ही मॉल बनाने का प्रस्ताव है। मॉल में लगभग सभी बड़े ब्रांड के शोरूम होंगे। खानपान के बड़े ब्रांड भी खुलेंगे। इसके साथ ही मल्टीप्लेक्स की सुविधा भी होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों का मानना है कि शहर के उत्तरी भाग में कोई बड़ा मॉल नहीं है। अभी तक यहां शापिंग कांप्लेक्स ही हैं। नया मॉल खुलने से इधर के लोगों को काफी सहूलियत हो सकेगी।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि मानबेला क्षेत्र में एक बड़ा मॉल बनाने की योजना है। प्रस्तावित मॉल शहर में अब तक बने सभी मॉल से बड़ा होगा। इसको लेकर जल्द ही तैयारी कर ली जाएगी। पत्रकारपुरम आवासीय योजना के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें