जीडीए के नए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन।
जीडीए के नए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन शुक्रवार की शाम कार्यभार ग्रहण करेंगे। बुधवार को शासन की ओर से उनकी तैनाती की गई है।
वर्ष 2017 के आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) के अधिशासी निदेशक (एसीईओ) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके पूर्व वह बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बाराबंकी में तैनात रह चुके हैं।
उसके बाद उन्होंने लगभग दो साल तक मुरादाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया। वहां से उनका स्थानांतरण ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) के पद पर हुआ था।