फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए ने खोराबार आवासीय योजना की सड़क से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बृहस्पतिवार को खोराबार आवासीय योजना के मुख्य गेट के सामने निर्माणाधीन 18 मीटर चौड़ी सड़क से अतिक्रमण हटाकर उसे कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के निर्देश पर प्रभारी सचिव और अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अभियंत्रण और प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारी-कर्मचारी प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सड़क की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया और सड़क को खाली कराया। कार्रवाई के दौरान सड़क की भूमि को दोबारा अतिक्रमण से बचाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष के अनुसार, शहर में सार्वजनिक भूमि और विकास योजनाओं के लिए निर्धारित स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं के लिए निर्धारित भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें