फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस: गोरखपुर को फलक पर चमकाने के लिए चौराहों-सड़कों को भी चमका रहा जीडीए, चुनाव बाद बदलेगी शहर की सूरत

Tue, 25 Jan 2022 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

विशेष लाइटों की रोशनी से शहर नहा उठेगा। रामगढ़ताल के किनारे आकर्षक रेलिंग, सीट लगाने के साथ पार्क का निर्माण भी जीडीए कराएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर को पर्यटन के फलक पर चमकाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) चौराहों और सड़कों को भी चमका रहा है। आकर्षक सजावटी लाइटों से सड़कों को रोशन करने के साथ ही प्राधिकरण शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर भी लाइटिंग की व्यवस्था कर रहा है। पांच चौराहों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम प्रस्तावित है। आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही इनका काम शुरू हो जाएगा। रामगढ़ताल के किनारे आकर्षक रेलिंग और बैठने के लिए बेंच लगाने के साथ ही जीडीए सर्किट हाउस के सामने पार्क भी बनाएगा।

विज्ञापन


शहर के गोलघर, कचहरी समेत पांच चौराहों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए प्राधिकरण ने कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी कंसलटेंसी फर्म इंसीड को दे दी है। इन चौराहों की सूरत बदलने पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्राधिकरण इनका सुंदरीकरण कराने के साथ ही चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए भी जरूरी प्रयास करेगा। कंसलटेंसी फर्म को इस लिहाज से भी सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है। जीडीए जिन चौराहों का सुंदरीकरण कराएगा उनमें गोलघर और कचहरी चौराहे के अलावा शास्त्री चौक, आंबेडकर चौराहा और विजय चौराहा शामिल हैं।

दरअसल, शहर में जाम की समस्या का स्थायी हल निकालने के लिए कई तरह की योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसी क्रम में चौराहों का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इन चौराहों पर व्यावसायिक गतिविधियों के साथ ही अत्यधिक अतिक्रमण होने की वजह से भीड़ होती है। सर्वे के दौरान फर्म ने इनमें से ज्यादातर चौराहों को खराब स्थिति में पाया है। आधारभूत संरचना का भी अभाव है। कुछ पर ट्रैफिक सिग्नल भी खराब मिले हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ये सुधार हैं प्रस्तावित

ऑटोरिक्शा, दो पहिया, ई रिक्शा एवं कार की पार्किंग की व्यवस्था इन चौराहों से थोड़ी दूरी पर की जाएगी। इन चौराहों पर अभी यात्री उतारने एवं बैठाने के लिए कोई जगह नहीं तय है। कार्ययोजना में इसे भी शामिल किया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडिंग क्षेत्र की भी व्यवस्था की जाएगी। चौराहों की आकृति को लेकर भी बदलाव संभव है।  चौराहों के बीच बने गोलंबर बड़े किए जाएंगे। लोगों के पैदल चलने के लिए पाथ वे बनाया जाएगा। गाड़ियों के लिए अलग लेन बनाने का भी प्रस्ताव है, जिससे आमने-सामने गाड़ियां न आ सकें।

ये सड़क-चौराहे विशेष लाइट से हो चुके हैं रोशन

यातायात तिराहे से गोरखनाथ मंदिर होते हुए एमपी पॉलिटेक्निक तिराहा, पैडलेगंज से नया सवेरा तक, पैडलेगंज से मोहद्दीपुर चौराहा, नौसड़ ओवरब्रिज, पैडलेगंज चौराहा, छात्र संघ चौराहा, अंबेडकर चौराहा आदि।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि शहर के करीब 12 चौराहों का सुंदरीकरण किया जाना है। पहले चरण में पांच चौराहों पर काम किया जाएगा। इसके लिए कंसलटेंट फर्म कार्ययोजना तैयार कर रही है। इसके साथ ही रामगढ़ताल किनारे आकर्षक रेलिंग और पर्यटकों-स्थानीय लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। सर्किट हाउस के पास एक पार्क भी बनाया जाएगा। चुनाव समाप्त होते ही ये सभी काम शुरू करा दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें