फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए को मिली रामगढ़ताल की जेट्टी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभी तक जेट्टी की पर्यटन विभाग करवाता था जेट्टी से बोट का संचालन
विज्ञापन

गोरखपुर। रामगढ़ताल की जेट्टी की जिम्मेदारी अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को दे दी गई है। यह आदेश महानिदेशक पर्यटन की ओर से जारी किया गया है। इसके अनुसार अब बोट संचालन के साथ-साथ जेट्टी का मालिकाना हक भी जीडीए को दिया गया है।
विज्ञापन


अब बोट संचालन के साथ-साथ जीडीए जेट्टी की जिम्मेदारी भी निभाएगा। बता दें कि अब तक जेट्टी का मालिकाना हक पर्यटन विभाग संभालता था। वहां से बोट का संचालन जीडीए की ओर से कराया जाता था। इसको लेकर दोनों विभाग अपनी दावेदारी चाहते थे जिससे संचालन में दिक्कत आती थी। जीडीए उपध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि महानिदेशक पर्यटन की ओर से जारी पत्र की जानकारी हुई है। आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें