फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए ने अवैध भवन ध्वस्त कर भूमि पर किया दोबारा कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को जीडीए ने मुहल्ला सलेमपुर उर्फ मुगलपुर, थाना गुलरिहा में अवैध रूप से बनाए गए दो मंजिला भवन को ध्वस्त कर भूमि पर दोबारा कब्जा किया।
विज्ञापन

कार्रवाई का नेतृत्व विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम ने किया। ध्वस्त भवन में मौजूद सामग्री को जीडीए ने पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में भवन स्वामी को सौंप दिया। जीडीए ने स्पष्ट किया कि अधिग्रहित भूमि पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सहायक अभियंता राज बहादुर सिंह, अवर अभियंता प्रभात कुमार और धर्मेंद्र गौड़ समेत समस्त प्रवर्तन स्टाफ, जिला प्रशासन की ओर से नामित मजिस्ट्रेट और क्षेत्रीय पुलिस बल व पीएसी की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें