फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गौतमबुद्ध नगर के आकाश को उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब

विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के विजेत - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
गोरखपुर। खेल विभाग और जिला कुश्ती संघ की ओर से नागपंचमी पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित राज्यस्तरीय प्राइजमनी कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब गौतमबुद्धनगर के आकाश गुर्जर उर्फ कलुआ ने अपने नाम किया। वाराणसी के सौरभ यादव उत्तर प्रदेश कुमार और गाजीपुर के सूरज यादव वीर अभिमन्यु बने।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु खिताब के लिए फाइनल मुकाबलों को देखा और ताली बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीतने वाले गौतमबुद्धनगर के आकाश को 1.01 लाख रुपये व गदा, उप विजेता गाजियाबाद के प्रशांत कुमार को 51 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया।
उत्तर प्रदेश कुमार का खिताब जीतने वाले वाराणसी के सौरभ को 1.01 लाख रुपये व गदा, उप विजेता जौनपुर के अमित यादव को 51 हजार, वीर अभिमन्यु का खिताब जीतने वाले गाजीपुर के सूरज यादव को 1.01 लाख रुपये व गदा, उप विजेता गोरखपुर के जनार्दन यादव को 51 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश केसरी के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों मेरठ के अभिषेक खोखर व एनई रेलवे के वीरेश कुमार को, उत्तर प्रदेश कुमार के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों यूपी पुलिस के आयुष व गौतमबुद्ध नगर के देवा, वीर अभिमन्यु के मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहे दो पहलवानों वाराणसी के शिवाजीत व शिवम को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के विजेत- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें