फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ऑर्नामेंटल लाइट से रोशन हुआ गौतम बुद्ध द्वार, पैडलेगंज से नया सवेरा तक की राह खूबसूरत बनाने का काम शुरू

Sat, 14 Aug 2021 09:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इस पूरी सड़क के बीच में ऑर्नामेंटल लाइट लगा रहा है। पैडलेगंज स्थित गौतम बुद्ध द्वार इस विशेष तरह की लाइट से रोशन हो गया है।
विज्ञापन
गौतम बुद्ध द्वार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के पैडलेगंज से लेकर सर्किट हाउस होते हुए नया सवेरा तक के मार्ग को खूबसूरत बनाने का काम शुरू हो गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इस पूरी सड़क के बीच में ऑर्नामेंटल लाइट लगा रहा है। पैडलेगंज स्थित गौतम बुद्ध द्वार इस विशेष तरह की लाइट से रोशन हो गया है। जल्द ही पूरे मार्ग पर ऑर्नामेंटल लाइट लगाने का काम पूरा हो जाएगा। इसी महीने गोरखनाथ मार्ग पर भी ऐसी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


उधर, जीडीए ने यातायात तिराहा से लेकर गोरखनाथ मंदिर होते हुए एमपी पॉलिटेक्निक मोड़ तक की सड़क पर भी ऑर्नामेंटल लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। चार किलोमीटर में 200 से 210 ऑर्नामेंटल लाइटें लगाने का प्रस्ताव है। इस पर चार करोड़ का खर्च संभावित है।

तीर-धनुष के साथ भगवान श्रीराम की आकृति उभरेगी
पैडलेगंज से नौकायन रोड पर दोनों किनारों एवं बीच में लगाई जा रही ऑर्नामेंटल लाइट में तीर-धनुष के साथ भगवान श्रीराम की आकृति प्रदर्शित होगी। इस डिजाइन को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मंजूरी दे दी है। बुद्ध द्वार के पास सड़क के बीच में लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही किनारों पर भी लाइट लगेगी। बुद्ध द्वार से नौकायन तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबाई में सड़क के दोनों किनारों एवं बीच में लाइट लगाने का प्रस्ताव है। किनारों और बीच में लगने वाली लाइटों में अंतर भी होगा। किनारों पर लगने वाली लाइट में ही श्रीराम की आकृति नजर आएगी। बीच की लाइटों पर म्यूजिक सिस्टम लगाने की तैयारी है। बुद्ध द्वार की ओर से अभी तक 10 खंभों पर लाइट लग गई है। एक खंभे पर पांच लाइट लगाई जा रही है। खंभे की लंबाई करीब छह मीटर है। इसके साथ बुद्ध द्वार को आकर्षक बनाने के लिए 100 लाइटें लगाई गई हैं। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि रामगढ़ताल क्षेत्र को विश्व स्तरीय पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 मामलों में से 12 का निस्तारण

शुक्रवार को जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह के सामने मानचित्र, नामांतरण समेत विभिन्न कार्यों से जुड़े 19 मामले आए। इनमें से 12 मामलों का तत्काल निस्तारण हो गया जबकि बचे मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित अवर अभियंता आदि को सात दिन का मौका दिया गया है।

राप्तीनगर की समस्याओं के निस्तारण को लेकर बैठक 16 को
गोरखपुर। करीब एक दशक दौड़ने के बाद कब्जा मिलने पर भी मूलभूत सुविधाओं के लिए दो साल से परेशान चल रहे राप्तीनगर विस्तार के आवंटियों ने शुक्रवार को उपाध्यक्ष से मुलाकात की। आवंटियों ने अपनी समस्याएं गिनाई। इस पर उपाध्यक्ष ने 16 अगस्त शाम चार बजे सभी संबंधित अधिकारियों व अवर अभियंताओं की बैठक बुलाई है।

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि प्राधिकरण से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी अफसरों, अभियंताओं को अनिवार्य तौर पर रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दफ्तर में बैठकर सुनवाई करने का निर्देश दिया गया है। अपनी समस्याओं को लेकर कोई भी व्यक्ति सीधे मुझसे भी मिल सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें