व्यापारियों ने रविवार का पूरा दिन दुकानों की सफाई, पानी निकालने और भीगे हुए सामान को अलग करने में बिताया। सबसे अधिक नुकसान गारमेंट और कॉस्मेटिक कारोबारियों को हुआ। बारिश के कारण कई दुकानों में रखा नया स्टॉक भी खराब हो गया। व्यापारियों का कहना है कि अभी बारिश का मौसम शुरू ही हुआ है और यदि लगातार तेज बारिश हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
पिछले दो दिनों की बारिश ने असुरन स्थित राप्ती कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को कॉम्प्लेक्स की कई दुकानों में पानी घुसने से लाखों रुपये का सामान भीगकर खराब हो गया। रविवार को पानी तो कुछ कम हुआ लेकिन परिसर में कीचड़ फैले रहने से ग्राहकों की आवाजाही कम रही। इससे व्यापार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
व्यापारियों ने रविवार का पूरा दिन दुकानों की सफाई, पानी निकालने और भीगे हुए सामान को अलग करने में बिताया। सबसे अधिक नुकसान गारमेंट और कॉस्मेटिक कारोबारियों को हुआ। बारिश के कारण कई दुकानों में रखा नया स्टॉक भी खराब हो गया।
धर्मशाला पुल के नीचे लगा पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारियों का कहना है कि अभी बारिश का मौसम शुरू ही हुआ है और यदि लगातार तेज बारिश हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
शनिवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव व नगर आयुक्त अजय जैन ने राप्ती कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया था। इसके बावजूद व्यापारियों का कहना है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही जनप्रतिनिधियों से मिलकर हुए नुकसान और जलनिकासी की समस्या से अवगत कराएंगे।
व्यापारी मणिनाथ व दीनानाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले व्यापारी-
शनिवार को दुकान में पानी भर गया था। रविवार को भी बारिश के कारण दिक्कत बनी रही। पूरा दिन दुकान की सफाई, भीगे सामान को निकालने और व्यवस्था ठीक करने में निकल गया। कारोबार पूरी तरह प्रभावित हुआ है: मणिनाथ गुप्ता, व्यापारी
मेरी गारमेंट की दुकान में पानी घुसने से कपड़े भीग गए। काफी नुकसान हुआ है। अब खराब हुए सामान को अलग करना पड़ रहा है: दीनानाथ, गारमेंट व्यापारी
व्यापारी अजय पांडेय व मोनू गुप्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पहले ही लाखों रुपये का नया गारमेंट का सामान मंगाया था। बारिश का पानी दुकान में घुसने से अधिकांश कपड़े भीग गए। इससे बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है: अजय पांडेय, गारमेंट व्यापारी
मेरी श्रृंगार और कॉस्मेटिक की दुकान में भी पानी भर गया। काफी सामान भीगकर खराब हो गया। प्रशासन को जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि आगे ऐसी परेशानी न हो; मोनू गुप्ता, कॉस्मेटिक व्यापारी