फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:गोरखपुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस का पहिया जाम, आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन

Wed, 07 Jun 2023 10:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार शाम 4:46 बजे सरदार नगर स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन जैसे ही स्टेशन यार्ड से आगे बढ़ी, ब्रेक सू के कारण पहिये से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी जैसे ही चालक को मिली, उसने ट्रेन को रोक दी। धुआं निकलता देखकर उस डिब्बे से यात्री बाहर आ गए।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के एक सवारी डिब्बे में सरदार नगर स्टेशन पर पहिया का ब्रेक सू जाम हो गया। इससे पहिये से धुआं निकलने लगा। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इन सबके बीच करीब आधे घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद उसे ठीक कर रवाना किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार शाम 4:46 बजे सरदार नगर स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन जैसे ही स्टेशन यार्ड से आगे बढ़ी, ब्रेक सू के कारण पहिये से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी जैसे ही चालक को मिली, उसने ट्रेन को रोक दी। धुआं निकलता देखकर उस डिब्बे से यात्री बाहर आ गए। ठीक होने के बाद ट्रेन 05:15 बजे वाराणसी के लिए रवाना की गई।

 

विज्ञापन

सौर ऊर्जा प्लांट के लिए गीडा में जमीन की तलाश

गीडा के औद्योगिक क्षेत्र में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। गीडा प्रशासन ऐसे उद्यमियों का सहयोग करेगा, जो प्लांट लगाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सौर ऊर्जा प्लांट गीडा में स्थापित हो सकता है। यह पहल मुख्यमंत्री की ओर से उद्यमियों से की गई अपील के बाद की गई है।

इसे भी पढ़ें: करिश्माई मुआवजा: बच्चों को IAS की तैयारी करा रहे तो कुछ दावतों में उड़ा रहे रकम, लोगों की बदली जीवनशैली

उद्यमियों ने बताया कि एक मेगावाट के प्लांट लगाने में करीब तीन एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इसमें अधिक पूंजी लगेगी। इस संबंध में गीडा प्रबंधन से भी वार्ता की गई है। गीडा प्रशासन ने इस संबंध में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि करीब 15 एकड़ जमीन लेने की तैयारी है। इसे किराए पर भी दिया जा सकता है। गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट को लेकर काम चल रहा है। उद्यमियों का नियम के अनुसार पूरा सहयोग किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें