फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाचार प्रशासन: मुठभेड़ में घायल गैंग्स्टर रफ्तार अस्पताल में बना रहा रील्स, पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है इलाज

Sat, 27 Jul 2024 09:42 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया में रफ्तार गैंग के सरगना गैंग्स्टर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार का मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। इसके बाद भी वह इंस्टाग्राम पर रील्स बना रहा है। ऐसे में पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल बदमाश नितेश यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में चर्चित रफ्तार गैंग के सरगना गैंग्स्टर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार का मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। रफ्तार यादव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रफ्तार यादव व्हील चेयर पर बैठा हुआ है, उसे एक युवक मेडिकल परिसर में लेकर जा रहा है। वहां एक पुलिसकर्मी फोन पर बातें करते दिख रहा है। 'हद हो चुकी है देर न हो जाय, कहीं देर न हो जाय'..गाने पर बना रील वायरल हो रहा है। वायरल रील कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। 

विज्ञापन


सवाल यह है कि जब तीन दिन पहले 24 जुलाई की भोर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, तब पुलिस अभिरक्षा में कैसे वीडियो शूट कर रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सुरौली थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी नीतेश यादव उर्फ रफ्तार के ऊपर दर्जन भर मामले दर्ज हैं। इसके ऊपर बाइक लूट, छिनैती, लूट, धमकी देना और रंगदारी वसूलने जैसे मामले दर्ज हैं। इसके गिरोह में तीन दर्जन से अधिक लड़के 25 वर्ष से भी कम उम्र के सदस्य हैं। यह गिरोह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी करता रहता है।

हिंदी मूवी हिना नामक फिल्म के गाने हद हो चुकी है आजा, महफिल सजी है आजा, देर न हो जाय, कही देर न हो जाय...गाने पर रील बनाकर रफ्तार ने अपने इंस्टाग्राम की आईडी पर पोस्ट किया है। गैंग्स्टर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार यादव मेडिकल कॉलेज के वार्ड में पुलिस अभिरक्षा में वीडियो बनाकर रील अपलोड कर रहा है। रील में ड्यूटी पर मौजूद दो कांस्टेबल भी दिखाई दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वायरल हुई रील पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सीओ सीटी संजय कुमार रेड्डी से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें