फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: रंगदारी न देने पर भट्ठा मालिक के भाई पर हमला करने वालों पर गैंगस्टर, पुलिस ने किया गिरोहबंद

Thu, 15 Dec 2022 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

नरौली गांव निवासी भट्ठा मालिक विनोद कुमार से अरविंद यादव, प्रिंस पांडेय ने दो हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पर 8 जून 2021 की रात में आरोपियों ने धावा बोलकर उनके भाई पर हमला कर दिया था। पिटाई करने के साथ ही जेसीबी व भट्ठे के कार्यालय में तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सहजनवां के नरौली गांव में रंगदारी न देने पर ईंट भट्ठे पर धावा बोलकर मालिक विनोद गुप्ता के भाई विजय प्रकाश पर जानलेवा हमला व तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। डीएम से अनुमोदन के बाद सहजनवां पुलिस ने आरोपियों को गिरोहबंद किया है।

विज्ञापन


माधोपुर निवासी अरविंद यादव, नरौली गांव के शिव प्रताप यादव, डोहरिया कला के प्रतीक उर्फ प्रिंस पांडेय, माधोपुर के प्रेम यादव, नंदानगर दरगहिया के अनिकेत शर्मा पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नरौली गांव निवासी भट्ठा मालिक विनोद कुमार से अरविंद यादव, प्रिंस पांडेय ने दो हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पर 8 जून 2021 की रात में आरोपियों ने धावा बोलकर उनके भाई पर हमला कर दिया था। पिटाई करने के साथ ही जेसीबी व भट्ठे के कार्यालय में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था। अब उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सिकरीगंज में शातिर चोरों पर गैंगस्टर
सिकरीगंज पुलिस ने शातिर चोरों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, खुटभार, खजनी के संजय जायसवाल और नेवास, गोला के अंगद गोस्वामी को गिरोहबंद किया गया है। दोनों पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें